प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां करछना के पचदेवरा में बीती रात बाजार से सामान खरीदने के बाद रेलवे लाइन पार कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। म.प्र. के झाबुआ निवासी दोनों श्रमिक सगे भाई थे। चार भाइयों में पहले और तीसरे नंबर के थे। पूरे परिवार के साथ यहीं पर मजदूरी कर रहे थे।
पचदेवरा में तीसरी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। ठेकेदार मान सिंह को यह काम मिला है। उसकी फर्म के अधीन ही दोनों ट्रैक बिछाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त मांजू भूरिया (38) पुत्र काम भूरिया व उसके भाई रामसु भूरिया (26) निवासी-राणापुर पंजा फलिया, नागनखेड़ी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई बुधवार की देर रात पचदेवरा बाजार में सामान लेने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 853
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8