भिंड। एनएच-719 पर मेहगांव के पास खेरिया बाग में शनिवार, दिनांक 21 जून को रात 11.30 बजे ट्रक ने सामने से आॅटो को टक्कर मार दी। इसमें आटो चालक उमेश सिंह राजावत (52), निवासी ग्राम-सिरसी, ग्वालियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी यशोदा (50) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो बेटे कान्हा (12), शिवा (16) और चार साल की नातिन किट्टू गंभीर घायल हो गए। उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 846
Views This Year : 8237
Total views : 108710
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8