नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि खाने-पीने की ऐसी चीजों से दूर रहने की ज़रूरत है, जो जलवायु परिवर्तन की समस्या को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे खाद्यपदार्थों को चुनने की ज़रूरत है, जो प्रकृति को कोई नु$कसान नहीं पहुंचाते हैं। राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।
राष्ट्रपति मुर्मु ने दुनिया के कई हिस्सों में भूख की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि बड़े पैमाने पर भुखमरी का बढऩा, वितरण की कमी के कारण है, क्योंकि दुनिया पर्याप्त भोजन का उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जो खाते हैं हमें उसके पर्यावरणीय मूल्य को भी ध्यान में रखना चाहिए। पिछली पीढिय़ों को इस संदर्भ में चिंता करने की ज़रूरत नहीं थी।




























Views Today : 45
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 1590
Views This Year : 10593
Total views : 111066
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8