सागर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रथम रविवार को बाल संजीवन विद्यालय, कटरा बाज़ार, जि़ला-सागर में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के महिला मोर्चा की प्रचारमंत्री पार्वती कुर्मी जी ने कहा कि ”यदि समाज में परिवर्तन लाना है, तो नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीना होगा और जब तक हम विकारों से मुक्त नहीं होंगे, तब तक न तो हमारा कल्याण होगा और न ही समाज का।” विनय कुमार सेन जी ने कहा कि ”नशामुक्त समाज का निर्माण ही भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का संकल्प है”
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा के जि़लाध्यक्ष भानु प्रताप लोधी जी ने कहा कि ”हर मनुष्य के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं-राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा और मानवत की सेवा करना। इन तीनों विचारधारा पर सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज अपने शिष्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।” संगठन के जि़लाध्यक्ष अरविंद दीक्षित जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8