शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जि़ले में एक पुलिस स्टेशन के अंदर एक उप निरीक्षक पर हमला करने के आरोप में आठ पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी केपी शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह घटना रविवार को करैरा पुलिस स्टेशन में हुई। दरअसल, यहां पर आरोपी आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में अपना बयान दर्ज कराने आए थे और इसके बाद किसी कारण से बात बढ़ गई।
हुआ यह कि बयान दर्ज कराने आया एक युवक अपने मोबाइल से घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा और जब उन्हें वीडियो रिकॉर्ड करने से परहेज करने के लिए कहा गया, तो लगभग नौ लोगों ने पुलिस स्टेशन के अंदर सब इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी।
बताया गया कि पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करने वालों में एक महिला भी शामिल थी। फिलहाल, सभी को गिर$फ्तार कर लिया गया है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8