बिलासपुर। शहर में 24 घंटे पेयजल की सप्लाई के लिए अमृत मिशन योजना की सफल टेस्टिंग हो चुकी है। यह पानी खूंटाघाट से लाया जाएगा। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि खूंटाघाट तक पानी कैसे आएगा? क्योंकि बांध को भरने के लिए अहिरन नदी पर जो लिंक योजना बनाई गई है, उसे अब तक मंज़ूरी नहीं मिली है।
720 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट की लागत कम करने के लिए प्रोजेक्ट में दो बार बदलाव किया जा चुका है। इसके बाद भी जल संसाधन विभाग में वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल रुकी हुई है। अहिरन लिंक परियोजना से खूंटाघाट बांध तक पानी लाने की योजना को चार साल से मंजूरी नहीं मिली है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8