जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को डीआरआई अधिकारियों ने एक पैसेंजर से 01 करोड़ 40 लाख रुपए का सोना बरामद किया। पैसेंजर सोना अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में छिपा कर ला रहा था। प्रारम्भिक पूछताछ में पैसेंजर ने गोल्ड होने की जानकारी डीआरआई को नहीं दी। बाद में सर्च के दौरान टीम को गोल्ड मिला। गोल्ड पेस्ट फॉर्म में था। इसका वजन 02 किलो 700 ग्राम निकला।
इसके बाद सोने को रिफाइंड किया गया। इसमें शुद्ध सोना 02 किलो 300 ग्राम निकला। इस की बाज़ार कीमत 01 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही हैं। गोल्ड तस्कर चूरू का रहने वाला है।
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह शारजाह से जयपुर आई फ्लाइट में गोल्ड तस्कर होने की जानकारी टीम को मिली। टीम ने एक्टिव होकर पैसेंजरों की जांच करना शुरू किया। इस दौरान टीम को एक युवक मिला। जांच के लिए कहा गया तो पैसेंजर ने पहले इनकार किया। इसके बाद पैसेंजर के सामान की जांच की गई।
सामान में गोल्ड नहीं मिलने पर पैसेंजर की की तलाशी ली गई। यात्री के अंडरवियर की वेस्ट और लोअर की वेस्ट में सोना पेस्ट के रूप में छिपा हुआ मिला। गोल्ड मिलने पर पैसेंजर ने पहले जानकारी नहीं होना बताया। बाद में उसने तस्करी की बात स्वीकारी। इस पर चूरू के रहने वाले पैसेंजर को गिर$फ्तार कर लिया गया।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 253
Views Last 30 days : 1258
Views This Year : 7068
Total views : 107541
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31