लखनऊ। राजधानी लखनऊ से सटे लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर आज (शुक्रवार) सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर एक कार में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार व्यक्ति को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।




























Views Today : 31
Views Last 7 days : 206
Views Last 30 days : 678
Views This Year : 9239
Total views : 109712
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8