शहडोल। जिला शहडोल में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जिले के तीन अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर औचक दबिश दी, जहां भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण पाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 85 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि नदियों का सीना चीरकर अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।




























Views Today : 31
Views Last 7 days : 206
Views Last 30 days : 678
Views This Year : 9239
Total views : 109712
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8