आगरा। सिकंदरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम को छापा मारकर चर्चित सट्टेबाज संजय कालिया समेत 15 आरोपियों को एक होटल से गिर$फ्तार किया। आरोपितों से 14 लाख रुपये, 22 मोबाइल और छह वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सिकंदरा चौराहे पर स्थित होटल शेल्टर में लाखों रुपए का जुआ होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने टीम के साथ घेराबंदी की और होटल के कमरा नंबर 104 में जुआ खेलते हुए 15 जुआरियों को गिर$फ्तार किया है। पुलिस टीम के दबिश मारते ही आधा दर्जन से ज़्यादा जुआरी कमरे के टायलेट में छिप गए। कुछ ने अपने पैसे कमरे में छिपाना शुरू कर दिया। पुलिस के द्वारा सभी को हिरासत में लिया गया। कमरे से चार ताश की गड्डियां मिली हैं। सभी की तलाशी लेने पर 14 लाख 110 रुपये बरामद हुए हैं। होटल के बाहर से जुआरिओं की एक बुलेट बाइक और पांच स्कूटी भी बरामद की गई हैं।
पकड़े गए जुआरिओं में क्रिकेट सट्टे का बड़ा बुकी संजय कालिया भी शामिल है। पुलिस के अनुसार संजय कालिया सट्टे की बड़ी बुक चलाता था। कुछ समय से वह पुलिससे बचकर जुआ खिलाने का काम करने लगा था। पुलिस के छापे के बाद होटल शेल्टर को सील कर दिया है।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8