भोपाल। उज्जैन में विगत दिवस एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को चौपट प्रदेश में बदल दिया गया है।
गौरतलब है कि गत 25 सितंबर को राज्य के उज्जैन जि़ले में एक 08 वर्षीय लड़की खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों ने उसे खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर में लिखा, राज्य में ऐसी बहुत सी घटनाएं होती हैं जिन पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जबकि कुछ पर ध्यान जाता है। लेकिन राज्य में बहुत सी ऐसी घटनाएं होती हैं जिनकी जानकारी हमें नहीं मिल पाती। ‘आज ये चौपट प्रदेश बन गया है।
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा के अनुसार, घटना की सूचना महाकाल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दी गई थी। जैसे ही हमें सूचना मिली, लड़की को तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। लड़की पुलिस को यह बताने में असमर्थ थी कि क्या हुआ था, इसलिए सहायता के लिए एक काउंसलर को बुलाया गया। काउंसलर ने उससे बातचीत की जिसके बाद घटना की पुष्टि की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिर$फ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ऑटोरिक्शा चालक भरत सोनी पर पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है और उसके ख़्िाला$फ आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामला दजऱ् किया गया है। दूसरे आरोपी ऑटोरिक्शा चालक राकेश मालवीय पर सबूत छिपाने का आरोप लगाया गया है।
सात दिन की रिमांड पर
मध्यप्रदेश के उज्जैन की विशेष अदालत ने भरत सोनी को सात दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मुख्य आरोपी को उज्जैन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8