नई दिल्ली। चक्रवात तूफान बिपरजॉय भारत में भी कई स्थानों पर कहर बरपा सकता है। तूफान का प्रभाव दिखना शुरू हो चुका है। बिपरजॉय की वजह से जहाँ समुद्र में कई फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं, वहीं इसके कारण पश्चिम-दक्षिण तटीय क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। बिपरजॉय को लेकर महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक अलर्ट जारी कर दिया गया है।
15 जून को पहुंचेगा भारत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के पोरबंदर से 290 किमी और जखाऊ बंदरगाह से 360 किलोमीटर की दूरी पर है और यह चक्रवात 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई के जुहू बीच के पास सोमवार को ऊंची लहरों की चपेट में आने से पाँच युवक डूब गए थे। इनमें से तीन युवकों को बचा लिया गया है, जबकि दो लापता हैं।
गुजरात में 125 ट्रेनें निरस्त
इस महातूफान की वजह से गुजरात में 125 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कच्छ और बालसाड में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। पोरबंदर में तो तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू भी हो चुकी है।
राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द
मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय 16 जून तक राजस्थान पहुंचेगा। इस वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। राजस्थान के कई इलाकों में 16-17 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।
एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
तूफान के ख़्ातरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 12 टीमें तैनात कर दी हैं, जो नौकाओं, पेड़ काटने वाली आरियों, संचार उपकरणों आदि से लैस हैं। साथ ही एनडीआरएफ ने अपनी 15 टीमों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा है।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8