कानपुर, सौरभ मिश्र। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में द्वितीय रविवार को राम जानकी वाटिका, कानपुर में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर संगठन के प्रांतीय निरीक्षक राकेश त्रिपाठी जी ने कहा कि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने समाज को तीन मानवीय कर्त्तव्य बतलाए हैं। मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा करना। गुरुवरश्री ने हमें सत्य की यात्रा प्रदान की है। जीवन में सब कुछ छूट जाए, लेकिन गुरुजी की यात्रा न छूटने पाए, यही हमारा संकल्प होना चाहिए।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव सौरभ मिश्र जी ने कहा कि महाआरती का क्रम केवल एक सहज आयोजन नहीं है। इस दिव्यक्रम में गुरुवर की भक्ति मिलती है, आत्मशक्ति मिलती है। टीम प्रमुख पुष्पा परिहार जी और संगठन के ज़िला अध्यक्ष अनूप बाजपेई जी ने भी अपने विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के बाद शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8