दुनिया के अनेक देश रेयर अर्थ एलीमेंट्स के पीछे पड़े है। सवाल यह उठता है कि रेयर अर्थ एलीमेंट्स क्या होते हैं? आपको बता दें कि ये रेयर अर्थ एलिमेंट्स 17 धातु तत्त्वों का समूह हैं। ये तत्त्व पृथ्वी की पपड़ी में अपेक्षाकृत प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इन्हें रेयर (दुर्लभ) इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये तत्त्व भले ही बड़ी मात्रा में उपलब्ध हों, लेकिन इन्हें आर्थिक रूप से पर्याप्त मात्रा में खोजना और निकालना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। ये तत्त्व पृथ्वी में एक साथ समूहों के रूप में पाए जाते हैं, जिससे उन्हें एक-दूसरे से अलग करना कठिन और महंगा होता है। इनका खनन और शुद्धिकरण पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है, जिससे उनकी उपलब्धता सीमित हो जाती है।
इनका उपयोग कहां होता है?
रेयर अर्थ एलिमेंट्स आधुनिक तकनीक के लिए बेहद ज़रूरी हैं। ये तत्त्व विभिन्न उद्योगों में इस्तेमाल होते हैं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स: मोबाइल फोन, लैपटॉप, टेलीविजन में। कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, इलेक्ट्रिक वाहन और पवन टरबाइन में। विशेष प्रकार के ग्लास और कैमरा लेंस में। बैटरी और ईंधन सेल तकनीकों में। रडार, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम और अन्य सैन्य उपकरणों में।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8