विश्व रेडक्रॉस दिवस उन लाखों स्वयंसेवकों के नि:स्वार्थ सेवाभाव और समर्पण को समर्पित है, जो आपदा, युद्ध या महामारी के समय अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करते हैं। यह दिवस दिनांक 08 मई को जीन हेनरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य मे मनाया जाता है। डुनेंट रेडक्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे और उन्हें 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। रेड क्रॉस अभियान की नींव 1859 में सोलफेरिनो की लड़ाई के दौरान घायलों की पीड़ा देखकर पड़ी थी, जिसने डुनेंट को मानवसेवा के लिए प्रेरित किया।
वर्ष 2026 का विषय: इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस का आधिकारिक विषय ‘मानवता को जीवित रखना’ है। यह विषय दुनिया भर में बढ़ रहे संघर्षों, प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य संकटों के बीच मानवीय गरिमा और सहानुभूति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देता है। रेडक्रॉस के मुख्य कार्य रेडक्रॉस संस्था किसी भी भेदभाव के बिना मानवीय पीड़ा को कम करने का प्रयास करती है।
युद्ध और संघर्ष: युद्ध के मैदान में घायल सैनिकों और नागरिकों की सुरक्षा और उपचार।
प्राकृतिक आपदा: बाढ़, भूकंप और अकाल जैसी स्थितियों में भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
स्वास्थ्य सेवाएं: रक्तदान शिविरों का आयोजन, प्राथमिक चिकित्सा, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8