नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के पाँच राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर पाँच दिसम्बर को मतदान होगा, जबकि आठ दिसम्बर को परिणाम आयेंगे।
गौरतलब है कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ की एक-एक और उत्तरप्रदेश की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुर्हनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और उत्तरप्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर पाँच दिसंबर को उपचुनाव होंगे। तथा मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। इन सभी पाँच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे।
लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव का नोटिफिकेशन 10 नवंबर को जारी होगा, जबकि 17 नवंबर उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख है। नामांकन जांच की आखिरी तारीख 18 नवंबर है, जबकि 21 नवंबर को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। इसके बाद पांच दिसम्बर को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे, वहीं परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे। बता दें कि चुनाव आयोग को इन सीटों पर 10 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी करवा लेनी है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40