तिरुपति। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने पहली बार मंदिर की कुल संपत्ति की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को श्वेतपत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि मंदिर का $करीब 5,300 करोड़ का 10.3 टन सोना और 15,938 करोड़ नकद राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा है। मंदिर की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ की है।
ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी के अनुसार, वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने इन्वेस्टमेंट गाइडलाइंस को मज़बूत किया है। 2019 में कई बैंकों में 13,025 करोड़ नकद था, जो बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है। पिछले तीन सालों की इन्वेस्टमेंट में 2,900 करोड़ की वृद्धि हुई है। वहीं ट्रस्ट के शेयर किए गए बैंक-वाइस इन्वेस्टमेंट में 2019 में ञ्जञ्जष्ठ के पास 7339.74 टन सोना जमा था, जो पिछले तीन सालों में 2.9 टन बढ़ गया।



























Views Today : 7
Views Last 7 days : 94
Views Last 30 days : 840
Views This Year : 8251
Total views : 108724
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243