प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी की तरह मथुरा में भी वीडियोग्राफी सर्वे कराने का आदेश दिया है। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस पीयूष अग्रवाल की बेंच ने दिया है। इसके साथ ही चार महीने में सर्वे कराकर रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाख़्िाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
सर्वे कमीशन में एक वरिष्ठ अधिवक्ता, कमिश्नर और दो अधिवक्ता सहायक कमिश्नर के साथ वादी और प्रतिवादी के साथ सक्षम अधिकारी होंगे। चार महीने में वीडियोग्राफी सर्वे होगा और इसके बाद इस रिपोर्ट को दाख़्िाल करना होगा। यह आदेश हाईकोर्ट की तरफ से मथुरा जि़ला जज को दिया गया है।
गौरतलब है कि लखनऊ की रहने वाली रंजना अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ ज़मीन के मालिकाना हक की मांग करते हुए मु$कदमा दायर किया था। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बनी शाही ईदगाह मस्जि़द को हटाने की भी मांग की है। अदालत में दायर मु$कदमे में श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के पास कटरा केशव देव मंदिर के 13.37 एकड़ के परिसर में मुगल सम्राट् औरंगजेब के आदेश पर कथित रूप से 1669-70 में बनी एक मस्जि़द को हटाने की मांग की गई है।



























Views Today : 174
Views Last 7 days : 1015
Views Last 30 days : 1731
Views This Year : 10784
Total views : 111257
Who's Online : 5
Your IP Address : 162.251.85.8