Homeदेश प्रदेशउत्तरप्रदेश में 250 से ज़्यादा कश्मीरी डॉक्टर रडार पर

उत्तरप्रदेश में 250 से ज़्यादा कश्मीरी डॉक्टर रडार पर

  लखनऊ।  जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल द्वारा दिल्ली में बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद उत्तरप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। खासकर आतंकियों के लोकल हाइडआउट्स (शरणगाहों) को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में एजेंसियों के रडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है। वहीं आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षिणिक संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

  सूत्रों की मानें तो फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने के बाद आतंकियों का प्रदेश के कई ज़िलों से कनेक्शन सामने आ चुका है। खासतौर पर कश्मीर के निवासी ऐसे डॉक्टर जो प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है अथवा मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका ब्योरा जुटाने के साथ गतिविधियां भी परखी जा रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News