दमोह। दमोह देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका पुलिस चौकी अंतर्गत मुश्कीबाबा धाम के पास शनिवार की शाम लगभग 07 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यश सींग पुत्र तेज सींग राजपूत, उम्र सात वर्ष, अपने घर के पास सड़क पर साइकिल चला रहा था, तभी सागर नाका ओवरब्रिज से होते हुए दमोह की ओर आ रहे ट्रक एमपी 34, जेडए /7278 ने बालक को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी हृदयविदारक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौ$के पर पहुंची और मर्ग कायम करके दुर्घटना मामले को जांच में लिया है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 642
Views This Year : 9323
Total views : 109796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41