हमीरपुर। एक बदमाश ने थाना कुरारा की पतारा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद यादव को लक्ष्य करके तमंचे से गोली चला दी, उनके बाएं हाथ में गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की रात पतारा गांव में हुई। इंचार्ज के साथ मौज़ूद तीन सिपाहियों में से कोई भी आरोपित को पकडऩे की हिम्मत नहीं जुटा सका और वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। आरोपी शम्भू, पतारा गांव का रहने वाला है।
बताया गया कि पतारा चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद यादव रविवार की रात तीन सिपाहियों के साथ गांव पतारा के शंभू कुशवाहा को गिर$फ्तार करने पहुंचे थे और इसकी भनक शंभू को लग गई और वह तमंचा लेकर गांव में घूमने लगा। रात $करीब आठ बजे जब पुलिस पतारा गांव उसे पकड़ऩे पहुंची तो झांडिय़ों में छिपे शंभू ने चौकी इंचार्ज पर फायर झोंक दिया।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.241