टीकमगढ़। एससी-एसटी एक्ट में जमानत नोटिस भरने के एवज में कोतवाली में पदस्थ एक आरक्षक पंकज यादव ने 12 हजार रुपये की रिश्वत ली। लेकिन रिश्वत के रुपये जब्त करने के लिए जैसे ही लोकायुक्त की टीम आरक्षक के पास पहुंची, तो आरक्षक मौके से भाग खड़ा हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरक्षक ने कार में पैसे लेने के बाद जैसे ही उसने कार के बाहर खड़े लोकायुक्त की टीम को देखा, वह कार से उतरा और लोकायुक्त की टीम को धक्का देते हुए भाग गया। लोकायुक्त टीम को उसकी जैकेट और कार हाथ लगी है।
लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में ले लिया है और आरक्षक की तलाश की जा रही है




























Views Today : 12
Views Last 7 days : 159
Views Last 30 days : 636
Views This Year : 9317
Total views : 109790
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.41