सीधी। सीधी जि़ले के थाना मझौली अन्तर्गत चमराडोल क्रेसर के सामने हुए सड़क हादसे में तीन, बाइक सवारों की सड़क में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजबिहारी पिता छन्नू बैगा (18), चन्द्रशेखर पिता मुन्ना बैगा (20), राहुल पिता जयकरण बैगा (25) व आनन्द पिता शिवराज बैगा (18) चारों निवासी हथवार थाना ब्यौहारी से मझौली की तरफ से हथवार के लिए जा रहे थे। गुरुवार की शाम को चमराडोल के पास क्रेसर के सामने शहडोल की तरफ जा रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में स्पीड में जा रही दोनों बाइक फिसल गए। इसमें चारों को सिर में गंभीर चोट लगने पर राजबिहारी, चन्द्रशेखर व राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गम्भीर रूप से घायल आनंद को मझौली सीएचसी लाया गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार बाद जि़ला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 176
Views Last 30 days : 665
Views This Year : 9279
Total views : 109752
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8