नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के बयान पर ट्वीट कर लिखा, लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, मुफ्त बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी फ्री सुविधायें मिलती हैं। कितने अमीरों के बैंकों के कर्जे मा$फ कर दिये। बार-बार मुफ्त रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश के 4. 5 लाख लोगों के घरों का उद्घाटन किया। इन घरों को सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बनवाया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि टैक्स पेयर जब देखता है कि उससे वसूले गए रुपयों से मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है, तो वह दु:खी होता है।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167