अधिकांशत: हरे रंग के तोते देखे जाते हैं। हालांकि, चिडिय़ाघर या फिर किसी पहाड़ी इलाके में कुछ रंगबिरंगे तोते भी होते हैं, उन्हीं तोतों में से एक है स्कारलेट मकाउ। यह तोता इतने रंगों से भरा हुआ है कि इसे देखने वाले की नज़रें इससे हटती ही नहीं है। सिर्फ रंग ही नहीं, इनके पंखों पर कई तरह की आकर्षक डिजाइन भी खूब लुभाती है। हर तोते की तरह इसकी भी मज़बूत और घुमावदार चोंच होती है। स्कारलेट मकाउ की आंखों के नीचे सफेद रंग होता है, जो इसकी सुंदरता पर चार चांद लगाता है।
मेक्सिको और दक्षिण अमरीका में इस बहुरंगी तोते को विशेषरूप से देख सकते हैं। इनकी औसत लंबाई 35 इंच तक होती है। ये देखने में भले ही छोटे हों, मगर इनकी उम्र बहुत लंबी होती है। माना जाता है कि स्कारलेट मकाउ लगभग 80 साल तक जी सकते हैं।
ये तोते इतने सुंदर और आकर्षक होते हैं कि कई लोग इन्हें पालतू बनाना पसंद करते हैं। ये इंसानों की नकल बखूबी कर लेते हैं। पृथ्वी पर पाई जाने वाली 370 तोतों की प्रजातियों में मकाउ तोते सबसे बड़े होते हैं। इनका वजन दो किलो तक हो सकता है। इनके शरीर पर गहरे लाल, नीले, हरे और पीले पंख होते हैं। इनकी चोंच बहुत कठोर होती है। इससे ये कड़े फलों को भी तोड़ देते हैं। ये आपकी उंगलियों को भी चोट पहुंचा सकते हैं। इनके पंजे मज़बूत पकड़ वाले होते हैं। ये अक्सर पेड़ों पर और पहाड़ों की ढलान ऊपर लटकते रहते हैं। ये अपने भोजन की तलाश में 15 से 20 किलोमीटर तक उड़ान भर सकते हैं। मकाउ तोते की $करीब 17 प्रजातियां पाई जाती हैं। लगभग सभी प्रजातियां अभी संकटग्रस्त मानी गई हैं।
सबसे बड़ा मकाउ तोता हयसिन्थ होता है। इसका आकार साढ़े तीन फीट तक होता है। इसके पंखों का फैलाव डेढ़ मीटर तक होता है। सबसे छोटा मकाउ तोता मिनी मकाउ होता है, जो केवल 12 इंच का होता है। मकाउ तोते 40 मील प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकते हैं। अमेजन के जंगल में रहने वाले मकाउ तोते नदी के आसपास की मिट्टी खाते हैं। मकाउ तोते सर्वहारी होते हैं। ये फल, मेवे, बीज, छोटे स्तनधारी प्राणी, सरीसर्प और अंडे खाते हैं। यह कुछ ज़हरीले पौधों की पत्तियां भी खा लेते हैं। अगर आपके घर में दूसरे छोटे पक्षी या पालतू जानवर हैं, तो मकाउ तोता उनके लिए ख़्ातरनाक साबित हो सकता है। इसलिए उन्हें खुला नहीं छोड़ें।



























Views Today : 169
Views Last 7 days : 1010
Views Last 30 days : 1726
Views This Year : 10779
Total views : 111252
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8