भोपाल। अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ जोमैटो के महाकाल एड का जहाँ कई हिंदू संगठनों ने काफी विरोध किया, वहीं इस महाकाल एड से मंदिर के पुजारी भी भड़क गए। इस एड पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग रहा था। इस मामले को तूल पकड़ते देखकर फूड डिलिवरी एप जोमैटो ने माफी मांगते हुए एड को वापस ले लिया है।
ऋतिक रोशन के इस जोमैटो एड में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का जिक्र किया गया है, जिस पर पूरा विवाद छिड़ गया। विवाद को बढ़ता देखकर कंपनी ने माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया है। जोमैटो ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक माफीनामा लिखकर सफाई दी है।
क्या है विवाद?
इस एड वीडियो में ऋतिक रोशन कई शहरों का नाम लेते हैं, जिनमें से एक उज्जैन का भी नाम शामिल है। इस दौरान ऋतिक रोशन के फूड डिलीवरी बॉय से पार्सल लेने के बाद बोलते हैं, थाली का मन किया, उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया। वहीं, ऋतिक के इस एड का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस विज्ञापन का विरोध किया। पुजारियों ने कहा कि महाकाल मंदिर से इस तरह की कोई थाली पूरे देश में तो क्या उज्जैन में भी डिलीवर नहीं की जाती है, बल्कि सिर्फ श्रद्धालुओं को मंदिर के सामने वाले क्षेत्र में नि:शुल्क यानि बिना पैसों के भोजन दिया जाता है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 255
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7070
Total views : 107543
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31