संकल्प शक्ति। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में सिद्धाश्रम चेतना आरूणी का जन्मदिन भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। दिनांक 13 जनवरी 2026, प्रात:कालीन आरतीक्रम व प्रणामक्रम के उपरान्त, ऋषिवर सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य में आरूणी जी स्वामी श्री रामप्रसाद आश्रम जी महाराज की समाधिस्थल पर पहुंचीं और समाधि की परिक्रमा करके दानवीर बाबा की गुफास्थल पर पहुंचकर नमन किया और त्रिशक्ति गोशाला पहुंचकर गायों को अपने हाथों से रोटियाँ खिलाई । इतना ही नहीं, आरूणी जी के द्वारा सिद्धाश्रम स्थित नि:शुल्क वस्त्र सहायता केन्द्र से ज़रूरतन्दों को वस्त्रों का वितरण किया गया।
इस पावन अवसर पर परम पूज्य गुरुवरश्री ने सिद्धाश्रम चेतना आरूणी जी को शुभाशिर्वाद प्रदान किया और सिद्धाश्रमवासियों व सिद्धाश्रम पहुंचे ‘माँ’भक्तों ने अन्नपूर्णा भंडारे में भोजन प्रसाद- पूड़ी, पुलाव, मटर पनीर और शिमला मिर्च, फूलगोभी की मिक्स सब्ज़ी, दहीबड़ा व फुल्की आदि ग्रहण करके तृप्ति का अनुभव किया।
प्रात:काल की तरह सायंकालीन बेला में आरतीक्रम के बाद सभी भक्तों ने क्रमबद्ध रूप से सद्गुरुदेव जी महाराज के श्रीचरणों को स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् हलुआ और नारियल प्रसाद प्राप्त करके जीवन को धन्य बनाया।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139