भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की चालू वर्ष में होने वाली परीक्षाओं में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सभी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन आधार आधारित फेस (चेहरे), आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन और फिंगर (अंगुलियों की छाप) प्रणाली से किया जाएगा।
इससे ऐसे लोगों की पहचान हो जाएगी, जो दूसरे के नाम पर परीक्षा देने बैठते हैं। इसके लिए ईएसबी परीक्षा केंद्रों पर आइरिस स्कैन और फेस रिकोग्निशन मशीनें लगाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नकल रोकने के लिए जैमर भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में ईएसबी ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 896
Views Last 30 days : 1549
Views This Year : 10552
Total views : 111025
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8