Homeराष्ट्रीय समाचारअमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा अतिरिक्त जवान तैनात

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा अतिरिक्त जवान तैनात

जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग पर पाँच सौ अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। यात्रियों को भी निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षाकर्मियों को देने की सलाह दी गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News