नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2026 सत्र का विषयवार विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ की पात्रता और ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप’ के लिए यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना विषयवार टाइमटेबल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार भी परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिदिन दो शिफ्ट तय की गई हैं। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। इस सत्र से परीक्षा के सिलेबस और विषय सूची में बदलाव करते हुए दो नए विषयों को जोड़ा गया है। अब उम्मीदवार ‘सांख्यिकी’ और ‘वानिकी’ विषय से भी नेट परीक्षा दे सकेंगे।




























Views Today : 234
Views Last 7 days : 890
Views Last 30 days : 1540
Views This Year : 10530
Total views : 111003
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8