बड़वारा, कटनी। रीवा शहर के हुंडई शो रूम में कार्य करने वाले चार स्टाफ सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए है। इस दुर्घटना में एक जनरल मैनेजर की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दो कर्मचारियों की हालत गम्भीर है। जबकि एक युवक नार्मल है, उसका सिर्फ एक पैर टूटा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से कटनी जि़ला अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं दो की गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांक एक युवक के पैर में प्लास्टर कर जि़ला अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है। ये दुर्घटना शनिवार की रात 11.30 बजे बड़वारा बाईपास के पास हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आशीष साह, रीवा (जनरल मैनेजर), विकास द्विवेदी, सिद्धार्थ नगर, सतना ( शो रूम सलाहकार), त्रिभुवन शुक्ला, जवा (टेक्नीशियन) और अमन, रीवा (सुपरवाइजर) चारों हुंडई शो रूम रीवा के स्टाफ है। रविवार की छुट्टी होने के चलते ईऑन कार में सवार होकर शनिवार की शाम रीवा से मैहर, कटनी के रास्ते अमरकंटक जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि कटनी से 30 किमी दूर बड़वारा हाईवे में अचानक ट्रक मौत का दूत बनकर आया। कार चला रहे आशीष साहू ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में आशीष बुरी तरह से कार में फंस गया। जिसको कटर से काटकर बाहर निकाला है। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41