हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम टृस्ट के सयुंक्त तत्त्वावधान में प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में हजारों भक्तों की उपस्थिति में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। कायक्रम के शुभारंभ मे कु.शृृष्टि जी और कु.मांडवी शिवहरे जी ने जयकारे लगवाये!
कार्यक्रम की समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी जी ने कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम साधनापथ पर चल रहे हैं, परम पूज्य गुरुवरश्री के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। हमें अपने समान ही समाज के सभी लोगों को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीने के लिए निरन्तर प्रेरित करते रहना है। भारतीय शक्ति चेतना पाटीर्, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी और बहन आराधना विश्वकर्मा जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालक बहन प्रीति कुशवाहा जी ने किया।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41