भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 5वीं और 8वीं के उन लाखों विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए या अनुपस्थित रहे थे। राज्य शिक्षा केंद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पुन: परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 01 जून से 06 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर शीतल पेयजल, ओआरएस के घोल की उपलब्धता और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
प्रवेश पत्र: शाला प्रमुखों को 25 मई तक सभी पात्र छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्र और मूल्यांकन: परीक्षा केंद्र मुख्य रूप से जन शिक्षा केंद्र स्तर पर बनाए जाएंगे। परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 08 जून से 12 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसके लिए मूल्यांकनकतार्ओं की मैपिंग 15 मई तक पूरी कर ली जाएगी





























Views Today :
Views Last 7 days : 194
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9247
Total views : 109720
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8