कटनी। जि़ले के कैमोर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से डॉयल 100 वाहन के पीछे का गेट खोलकर भाग गया। पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रविवार को कैमोर-झुकेही मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया, जिसके कारण पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिय़ा के अनुसार, कैमोर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी को पुलिस डायल 100 में लेकर आ रही थी, इसी बीच आरोपी डायल 100 का पीछे का दरवाजा खोलकर कूदकर भाग गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस मामले में हेड कांस्टेबल चंद्रिका शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही है।




























Views Today : 116
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 1673
Views This Year : 10726
Total views : 111199
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8