रीवा। रीवा पुलिस ने शुक्रवार को 25 हज़ार रुपए के एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों अनुसार, शातिर बदमाश दो थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। ऐसे मे मऊगंज पुलिस बल ने 140 शीशी नशीली कफ सिरप के उस बदमाश को पकड़ा है। मऊगंज थाने में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और औषधि अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया जाकर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दिनेश उर्फ ददोल साकेत पुत्र रघुनाथ साकेत, उम्र 45 वर्ष, निवासी- बहेरी नानकर, काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है और उसके कई थाने में प्रकरण पंजीबद्ध हैं, लेकिन पुलिस की नज़रों में वह फरार चल रहा था। अपितु पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आरोपी ददोल साकेत की गिर$फ्तारी के लिए अलग-अलग प्रकरणों में 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया।





























Views Today : 145
Views Last 7 days : 986
Views Last 30 days : 1702
Views This Year : 10755
Total views : 111228
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8