देहरादून। नेहरू कालोनी में निजी कंपनी के अकाउंटेंट के घर से पुलिस ने एक करोड़ 70 लाख रुपये बरामद किए। अकाउंटेंट नकदी के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दे पाया और न ही उसके संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। ऐसे में पुलिस ने न$कदी ज़ब्त करके आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित किया है। प्रकरण में आगे की जांच आयकर विभाग करेगा।
थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बाईपास चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को फ्रेंड्स एनक्लेव स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में न$कदी रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार को वहां पहुंचकर तलाशी ली तो आलमारी, बैग और एक दराज से कुल 1.70 करोड़ रुपये बरामद हुए।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8