गोंडा। गोंडा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी गांव के पास एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि करीब 100 मीटर की दूरी पर उसके प्रेमी का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान लक्ष्मी मौर्य (20), निवासी-गुलरिहा, थाना-विशेश्वरगंज, जनपद-बहराइच के रूप में हुई है। वहीं मृतक नीरज मौर्य (25), निवासी-बखरिया झाला, थाना-कौड़िया का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक 21 दिसंबर को लक्ष्मी के घर से चले जाने के बाद परिजनों की तहरीर पर विशेश्वरगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष लक्ष्मी का बयान दर्ज हुआ था, जिसमें उसने स्वयं को बालिग बताते हुए नीरज के साथ रहने की बात कही थी।
गुरुवार की शाम को रेलवे कर्मचारियों ने पिपरी गांव के पास ट्रैक पर एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रैक पर लक्ष्मी का शव मिला। जांच के दौरान करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से नीरज का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। युवक के जूतों में खून के निशान भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया युवती ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है, जिसके बाद प्रेमी ने पेड़ से लटककर जान दे दी। मामले की गहन जांच की जा रही है।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 170
Views Last 30 days : 660
Views This Year : 9302
Total views : 109775
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165