कटनी। कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के सैलारपुर गांव में पुलिस ने एक लग्जरी कार से 123 किलो गांजा बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिर$फ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौ$का पाकर फरार हो गया। ज़ब्त किए गए गांजा और कार की कीमत करीब 24 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्लीमनाबाद थाना पुलिस, देहात भ्रमण के दौरान सैलारपुर गांव के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की लग्जरी कार नवलिया पिपरिया गांव की ओर से तेज रफ्तार से आई और पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया।
लगभग दो किलोमीटर तक पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, इसी दौरान सैलारपुर गांव के पास कार कीचड़ में फंस गई। इससे पहले की पुलिस वहां तक पहुंचती कार से एक युवक उतरकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने कार में सवार एक युवक को हिरासत में लेते हुए कार की तलाशी ली तो उसके अंदर गांजे से भरी सात बोरियां मिली। पुलिस ने गांजा ज़ब्त कर लिया।
ज़ब्त किया गया गांजा 123 किलो तीन सौ ग्राम है। पकड़ा गया आरोपी उमरिया जि़ले के पाली थाना क्षेत्र के अरजुनी गांव निवासी राजा पुत्र बाबूलाल यादव (28) है।



























Views Today : 183
Views Last 7 days : 1024
Views Last 30 days : 1740
Views This Year : 10793
Total views : 111266
Who's Online : 2
Your IP Address : 162.251.85.8