नई दिल्ली, यरूशलेम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इजरायल यात्रा के दौरान वैश्विक उपलब्धियों में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। इजरायल की संसद, नेसेट ने उन्हें अपने सर्वोच्च संसदीय सम्मान ‘स्पीकर ऑफ़ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने और व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से दोनों देशों को करीब लाने के लिए दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी इस मेडल को प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले विदेशी नेता हैं। इजरायली संसद को संबोधित करने के बाद, नेसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने उन्हें यह पदक प्रदान किया। संबोधन के दौरान सदन ‘मोदी-मोदी’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत और इजरायल की अटूट मित्रता और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। मैं इसे 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ।
रणनीतिक साझेदारी
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।





























Views Today : 241
Views Last 7 days : 897
Views Last 30 days : 1547
Views This Year : 10537
Total views : 111010
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8