सागर। राहतगढ़ वाटरफॉल से मंगलवार को लौटते समय पिकअप वाहन पलटने से 20 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, राहतगढ़ से 05 किमी दूर बेगमगंज-भोपाल रोड पर सवारी वाहन पलट गया था। इसमें राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12 के लोग घायल हुए हैं।
ये सभी पिकअप वाहन में सवार होकर वाटरफॉल गए थे और लौटते समज मजार के मोड़ पर वाहन पलट गया। घायलों को पुलिस व निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घायलों में बच्चों समेत 13 लोगों को ज़्यादा चोटें आई हैं। इन सभी को सागर रेफर किया गया है। घायलों में मो. शाद, निशा, अफसाना, खुशनुमा, जैद, फिजा, इकरा, आशिया, अरसाना, अफसर, फैजान, अफसरी शामिल हैं। 07 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।




























Views Today : 202
Views Last 7 days : 1043
Views Last 30 days : 1759
Views This Year : 10812
Total views : 111285
Who's Online : 9
Your IP Address : 162.251.85.8