बाँदा। सितम्बर माह के चतुर्थ रविवार को गिरिज मैरिज हॉल, गायत्री नगर, बाँदा में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गुरुवर के जयकारे प्रीतम सिंह जी और माता जगदम्बे के जयकारे शिवानी नामदेव जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पाटीर्, किसान मोर्चा की प्रांतीय सचिव मीरा राजपूत जी ने कहा कि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में 3, 4, 5 अक्टूबर को शक्ति चेतना जनजागरण शिविर, महाशक्ति शंखनाद का विशाल आयोजन हो रहा है, इसमें आप सभी लोग अपने इष्ट मित्रों व परिवार सहित पहुंचें। पार्टी के प्रांतीय संगठनमंत्री श्री राम सिंह गौर जी ने बताया कि यदि हमें हिंदुत्व की रक्षा करनी है, तो हमारी रक्षात्मकशक्ति प्रबल होनी चाहिए, मगर हमें रचनात्मक कार्य की ओर बढऩा है और अपने बच्चों में तोडफ़ोड़ की भावना नहीं भरना है। हमें नशामुक्ति के लिए भी कार्य करना है और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार आवाज़ उठाते रहना है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40