नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अनेक नाम चर्चाओं में है, जिनमें अशोक गहलोत, शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चौहान, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खडग़े और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर अशोक गहलोत ने कहा था, मैं पहले से मांग करता रहा हूं कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनें। मुझे लगता है कि उनसे आख़्िारी बार बात करना अभी भी मेरी जि़म्मेदारी है। अगर वह नहीं मानते हैं, तो फिर मुझे नामांकन फॉर्म दाखिल करना होगा।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे, जिस हेतु 30 सितंबर तक आवेदन बुलाए गए हैं।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 177
Views Last 30 days : 666
Views This Year : 9280
Total views : 109753
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8