संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता अवैध शराब की खेपें पकड़कर सम्बंधित थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में देते हुए आरोपियों एवं संलग्न वाहनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करवाने में सतत सक्रिय हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 12 दिसम्बर को सुबह 08:40 बजे दमोह जि़ले के हिण्डोरिया थाने की चौकी बांदकपुर अन्तर्गत ग्राम बांदकपुर के मेला मैदान में 150 पाव देशी मसाला और 23 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी राजेन्द्र तिवारी और संदीप राय, मोटरसाइकिल क्रमांक-एमपी 34,एमक्यू/7651 से शराब लेजा रहे थे।

दिनांक 14 दिसम्बर को सायं 06:00 बजे दमोह जि़ले के दमोह कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पथरिया फाटक के पास 25 पाव देशी प्लेन और 25 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी संदीप कटारे बिना नम्बर की एक्सेल हंड्रेड मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहा था।

दिनांक 14 दिसम्बर को ही दमोह जि़ले के दमोह कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एसपीएस नगर, गोविंद भायल घर के पास एक पेटी अंग्रेज़ी शराब ब्लैग डॉग, मात्रा 12 बॉटल पकड़ी गई। आरोपी भोला शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा, निवासी-पुतली घाट और कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ राकेश पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा, निवासी-बड़ी देवरी, जि़ला-सागर, बिना नम्बर की चारपहिया वाहन बोलेरो से शराब लेजा रहे थे।

दिनांक 15 दिसम्बर को सायंकाल 06:45 बजे सागर जि़ले के गढ़ाकोटा थानान्तर्गत घोघरा-पथरिया रोड पर एक पेटी देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक- एमपी 15, एमजी/3718 से शराब लेजा रहा था। अज्ञात आरोपी मौ$के से फरार होने में सफल रहा।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8