सर्दियां शुरू होते ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में शरीर को खास देखभाल की ज़रूरत होती है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमज़ोर होजाती है, जिसके कारण बीमारियों का ख़्ातरा अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में प्राय: लोगों को खांसी-जुकाम, बुखार, दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए बॉडी की इम्यूनिटी का मज़बूत होना ज़रूरी है।
हरा लहसुन
खाने में लहसुन का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में आपको हरे लहसुन का सेवन ज़रूर करना चाहिए। आप सर्दियों में लहसुन की सब्जी, सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। लहसुन खाने से सर्दियों में इंफेक्शन से बचाव होता है। इसके साथ ही, यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसमें एसिलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने और डैंड्रफ जैसी सम्याओं को दूर करने में मदद करता है। आप सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए हरे लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
शलगम
सर्दियों के मौसम में बाज़ारों में तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। सर्दियों में शलगम का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।
गोंद
सर्दियां आते ही घरों में गोंद के लड्डू बनने लगते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं और नई मां को भी गोंद के लड्डू खाने के लिए दिए जाते हैं। गोंद के लड्डू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप गोंद का इस्तेमाल हलवा बनाने के लिए भी कर सकते हैं। गोंद में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40