दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना देकर खेत से अफीम की पैदावार ज़ब्त करवाई। आरोपी के द्वारा चार एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी। ज़ब्त अफीम की फसल का मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपए आंका जा रहा है।
दमोह ज़िले के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेला के ग्राम मुडेरी में आरोपी रामप्रसाद आदिवासी, निवासी ग्राम-मुडेरी के द्वारा लगभग चार एकड़ भूमि में अफीम की खेती की जा रही थी, जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होने पर तेजगढ़ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि बड़ी मात्रा में अफीम की खेती हो रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के रकवे को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के द्वारा जिस समय खेत में दबिश दी गई, उस समय कई मजदूर खेत से अफीम के पौधों को उखाड़ रहे थे। चर्चा है कि अफीम की खेती करवाने में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता हो सकती है।
फिलहाल आरोपी रामप्रसाद को गिरफ़्तार कर लिया गया है और अफीम की खेती में संलग्न रैकेट का पता लगाया जा रहा है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 851
Views This Year : 3345
Total views : 103818
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139