हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के सयुंक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में मासिक महाआरती क्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँ-गुरुवर’ के जयकारे बहन गौरा यादव जी और शृष्टि तिवारी जी ने लगवाए।
समापन बेला पर टीमप्रमुख अनंतराम शिवहरे जी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक जनजागरण करना है, हर घर को ‘माँ’ की ज्योति से प्रकाशित करना है। संगठन के महिला शाखा की ज़िलाध्यक्ष एकता तिवारी जी ने कहा कि हमें हमीरपुर ज़िले के लोगों को ज़ागरूक करना है, सभी को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी और संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। उद्बोधनक्रम के पश्चात् पार्टी के ज़िलाध्यक्ष लालाराम यादव जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8