श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सर्पविनाश-2’ के दौरान भारतीय सेना के बहादूर डॉग ‘टायसन’ ने अपने सूंघने की विशेष शक्ति से गत दिवस एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। घने जंगलों और गुफाओं के बीच छिपे आतंकियों के एक रणनीतिक ठिकाने तक पहुँचने में टायसन ने अहम भूमिका निभाई।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि आतंकी ऊंचाई वाले जंगली इलाकों में गुफाओं के भीतर छिपे हैं। खराब मौसम और शून्य दृश्यता के बीच टायसन ने गंध का पीछा करते हुए लगभग 02 किलोमीटर तक जवानों का नेतृत्व किया और एक संकरी गुफा के पास पहुंचकर टायसन ने विशेष संकेत दिए, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन में वहां से 03 एके-47 राइफल, 10 हैंड ग्रेनेड, आईईडी बनाने का सामान और भारी मात्रा में सूखे मेवे व दवाइयां बरामद की गईं। फिर आतंकी अड्डे को नष्ट कर दिया गया।
बताया जाता है कि टायसन ने न केवल जवानों की जान बचाई, बल्कि आतंकियों के सप्लाई नेटवर्क को भी तोड़ दिया है। वह पिछले तीन सालों से सेना की विशेष यूनिट के साथ है और कई सफल ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाया है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 197
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9250
Total views : 109723
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8