संकल्प शक्ति। अन्तर्राष्ट्रीय नववर्ष, दिनांक 01 जनवरी 2026 की प्रात:कालीन बेला। प्रात:कालीन आरतीक्रम, प्रणामक्रम एवं समस्याओं से ग्रसित व नशामुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पहुंचे नए भक्तों से मिलने के उपरान्त परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज 08:45 बजे स्वामी श्री रामप्रसाद आश्रम जी महाराज की समाधिस्थल पर पहुंचे और नमन व परिक्रमा के पश्चात् त्रिशक्ति गोशाला पहुंचकर गायों को अपने करकमलों से रोटियाँ खिलाई । इन क्रमों में पूजनीया शक्तिमयी माता जी, शक्तिस्वरूपा बहन पूजा जी, संध्या जी, ज्योति जी, सिद्धाश्रम चेतनाओं तथा सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी जी, सौरभ द्विवेदी ‘अनूप’ जी और रजत मिश्रा जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। परम पूज्य गुरुवर के साथ ही सभी ने गायों को रोटियाँ खिलाकर अपना स्नेह प्रदान किया।
ज़रूरतमन्दों को वस्त्रों का वितरण

पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की प्रधान न्यासी शक्तिस्वरूपा बहन ज्योति शुक्ला जी और सिद्धाश्रमरत्न रजत मिश्रा जी ने नववर्ष के प्रथम दिवस सिद्धाश्रम स्थित नि:शुल्क वस्त्र सहायता केन्द्र से ज़रूरमन्दों को उनकी ज़रूरत के अनुसार स्वेटर, शाल, साड़ी, पैण्ट, शर्ट, बनियाइन, कुर्ता, पायजामा आदि वस्त्रों का वितरण किया।
ज्ञातव्य है कि सिद्धाश्रम धाम में हर साल नववर्ष को साधना-सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है; जो स्तुत्य है, अनुकरणीय है।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139