सागर। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को बाल संजीवन विद्यालय, कटरा बाज़ार, सागर में मासिक महाआरतीक्रम भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर टीमप्रमुख श्रीमती प्रीति कुर्मी जी ने कहा कि आज चारोंओर अनीति-अन्याय-अधर्म व्याप्त है और इससे समाज को बाहर निकालना है, जिसका एकमात्र उपाय है, माता जगदम्बे की साधना-आराधना। हमें साधनात्मक जीवन जीना है और समाज को भी इसी पथ पर बढ़ाना है, तभी कलिकाल के भयावह वातावरण से मुक्ति मिल सकती है। लीला सेन जी ने कहा कि आगामी 22 -23 जनवरी 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में शक्ति चेतना जनाजागरण ‘योग साधना’ शिविर आयोजित है। अत: सागर ज़िले के सभी गुरुभाई-बहनों से अपेक्षा है कि अपनी पूरी क्षमता एवं सामर्थ्य के साथ शिविर का प्रचार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आध्यात्मिक शिविर का लाभ उठा सकें। उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष निरन सिंह लोधी जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में आभार प्रदर्शन तुलसीराम पाल जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन निरपत सिंह लोधी जी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।





























Views Today : 20
Views Last 7 days : 167
Views Last 30 days : 644
Views This Year : 9325
Total views : 109798
Who's Online : 0
Your IP Address : 57.141.2.71