दमोह। दमोह के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले देवलाई गांव में पड़ोसी आरोपी धर्मेंद्र लोधी ने संतोष लोधी नाम के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। इन दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात लगभग 10 बजे घायल संतोष गांव में एक किराने की दूकान पर सामान खरीदने गया था। सामान खरीदने के बाद वह अपने कुछ परिचितों से बात कर रहा था, तभी पीछे से आरोपी धर्मेंद्र लोधी पहुंचा और उसने देसी कट्टा निकालकर संतोष के ऊपर दो फायर कर दिए। संतोष ज़मीन पर गिर गया। मौ$के पर मौज़ूद संतोष के भाई कमलेश और अन्य लोगों ने उसे उठाया और जि़ला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना देहात थाना टीआई विजय सिंह राजपूत को दी।
सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद देखा कि घायल के कमर के नीचे और हाथ में गोली लगी है। हालत नाजुक है, इसलिए उन्होंने घायल को जबलपुर रेफर कर दिया। टीआई विजय सिंह राजपूत का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।




























Views Today : 192
Views Last 7 days : 1033
Views Last 30 days : 1749
Views This Year : 10802
Total views : 111275
Who's Online : 9
Your IP Address : 162.251.85.8